दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त डंपर
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर सागर राष्ट्रीय राजमार्ग में अलीपुरा के समीप ट्रक और डंपर की भिड़ंत में चालक सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। डाक्टरों ने एक को मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया है।
जनपद फैजाबाद निवासी अशोक (40) मंगलवार को ट्रक लेकर पत्थर मंडी कबरई गिट्टी लेने आ रहे थे, तभी कबरई से गिट्टी लादकर जा रहे डंपर से ट्रक की हाईवे पर अलीपुरा के समीप भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी तेज थी कि ट्रक व डंपर के आगे के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए।
जिससे डंपर चालक रज्जन (30) निवासी पैलानी बांदा और क्लीनर अजय अंदर फंस गए। दुर्घटना के बाद लोगों ने 108 नंबर एंबुलेंस को दी। सूचना पर पहुंचे एंबुलेंस कर्मचारियों ने लोगों की मदद से ट्रक व डंपर में फंसे घायलों को बाहर निकाल और इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। अजय की हालत नाजुक होने पर उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर किया गया है।