फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूर्ति चोरी का खुलासा न होने पर महिलाओं ने शुरू की गांधीगिरी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुगिरा में एक पखवाड़े पहले प्राचीन धनुषधारी मंदिर से चोरी हुई मूर्तियों के बरामद न होने से नाराज महिलाओं ने गांधीगीरी आंदोलन शुरू किया है। मंदिर के बाहर धरने में बैठी महिलाएं भजन-कीर्तन कर रहीं है। इस आंदोलन में मुस्लिम महिलाएं भी शामिल हैं। महिलाओं का कहना है कि खुलासा न होने तक उनका आंदोलन जारी रहेेगा।
विज्ञापन

गौरतलब है कि ग्राम सुगिरा स्थित धनुषधारी मंदिर से 15 दिन पहले विष्णु भगवान की प्राचीन पत्थर की मूर्ति व रामजानकी समेत तीन पीतल की मूर्तियां चोरी हो गईं थीं। पुलिस ने एक सप्ताह में घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। तब ग्रामीणों ने एसडीएम व सीओ से खुलासे की मांग की लेकिन पुलिस प्रशासन के उदासीन रवैये से मंदिर में पूजा करने वाली महिलाओं का धैर्य रविवार को जवाब दे गया।
महिलाओं ने विरोध का अलग तरीका अपनाते हुए मंदिर के बाहर धरने पर बैठ गईं और भजन-कीर्तन शुरू कर दिया। धरने में हिंदू महिलाओं के साथ मुस्लिम महिलाएं भी हिस्सा लेकर कीर्तन कर रही हैं। धरने में बैठी भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व प्रदेश मंत्री गोमती शर्मा का कहना है कि जब तक पुलिस मूर्तियों को बरामद नहीं करती, तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा। आंदोलन में सावित्री, सुमन तिवारी, ऊषा, सरस्वती, हेमलता, सरयू, आशा साहू, विद्या तिवारी, बती राजपूत, कुंजन अहिरवार, शाहजहां मंसूरी, रुखसाना खातून शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें