फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: काहे तेरी अंखियों में पानी, मीरा प्रेम दिवानी...

Mon, 04 Aug 2025 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के कठकुलवापुरा स्थित संत कबीर आश्रम में रविवार को अमृतवाणी सत्संग समिति की ओर से सत्संग का आयोजन हुआ। समिति प्रमुख डाॅ. एलसी अनुरागी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को समझाया कि साधारण व्यक्ति भी मुझे भक्ति से प्राप्त कर सकता है।
विज्ञापन

सत्संग का शुभारंभ कबीर वंदना से हुआ। समिति प्रमुख ने कहा कि परमात्मा प्रत्येक प्राणी में रहते हैं। कवि संगम सिंह चंदेल ने सावन मास पर झूला गीत शुभ दिन आन लगे सावन के, झूला झूलत नंदकिशोर सुनाया। पं. जगदीश रिछारिया ने भजन लैके गगरिया गई ती बजरिया, बजरिया में मिल गयो बांसुरी बजैया पेश किया। गायक इंद्रजीत सिंह ने भजन काहे तेरी अंखियों में पानी, मीरा प्रेम दिवानी... सुनाया। पं. हरीशंकर नायक ने कबीर के दोहा तीरथ गए ते एक फल, संत मिले फल चार की व्याख्या की।
वरिष्ठ कवि हरिश्चंद्र वर्मा ने रचना कबीर मेरा बेड़ा पार करो, समाज से जाति-पाति अंधविश्वास का नाश करो सुनाई। सत्संग में सुनील कुमार जोशी ने तबला वादन किया। इस मौके पर पं. आशाराम तिवारी, राजाराम चौरसिया, संतोष अनुरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें