फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: समूह की महिलाएं तैयार करेंगी 2.50 लाख तिरंगा झंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
-52 स्वयं सहायता समूह की 210 महिलाओं को सौंपी गई जिम्मेदारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

महोबा। डीएम गजल भारद्वाज की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार हर घर तिरंगा अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जनपद स्तरीय अधिकारियों की बैठक हुई। तय हुआ कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं 2.50 लाख तिरंगा तैयार करेंगी। जनपद में 52 स्वयं सहायता समूह की 210 महिलाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी गई।
अभियान को जनभागीदारी के साथ उत्सव के रूप में मनाते हुए प्रत्येक घर तक तिरंगा पहुंचाने का लक्ष्य निर्धारित समयावधि में पूरा किया जाए। शासन की ओर से जनपद को ढाई लाख तिरंगे झंडे उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों को दी गई है। आठ से 15 अगस्त तक जनपद में धूमधाम से अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत बाइक रैली, प्रभात फेरी व जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

समूहों की ओर से निर्मित झंडों के भुगतान व वितरण की प्रक्रिया समय सीमा के अंदर करने के निर्देश दिए। सीडीओ बलराम कुमार ने कहा कि सभी विभागाध्यक्ष यह सुनिश्चित करें कि झंडा फहराने के नियमों व कानूनों का पालन कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें