महोबा। जिले में दबंगों ने अलग-अलग घटनाओं में मां-बेटा समेत नौ लोगों को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने इन मामलों में कुल 14 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।
पहली घटना 26 जुलाई की रात खन्ना थाना क्षेत्र के बहिंगा गांव में हुई। तुलसीदास गांव के पप्पू की दुकान पर बैठे थे। उन्होंने अवधेश दुबे को एक मानसिक बीमार व्यक्ति सालिक राम को पीटने से रोका। इस पर अवधेश ने तुलसीदास को धमकी दी। बाद में अवधेश अपने आठ साथियों के साथ तुलसीदास के घर पहुंचा और मारपीट की। तुलसीदास की मां श्यामा, पड़ोसी मैयादीन और ब्रजलाल भी इस मारपीट में घायल हुए। पुलिस ने अवधेश और उसके सात बेटों व साथियों पर प्राथमिकी दर्ज की है।
वहीं मवईखुर्द में 30 जुलाई को दूसरी घटना हुई। सभाजीत यादव ने जयकुमार और विपिन को चोरी का आरोप लगाकर पीटा। रामदेवी और पड़ोसी ज्योति जब उन्हें बचाने आईं तो दबंगों ने उन्हें भी घायल कर दिया। पुलिस ने सभाजीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शहर के मिल्कीपुरा निवासी अनस ने भी प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने मुकेरीपुरा के अली अकबर, फैजल और तीन अज्ञात व्यक्तियों पर मारपीट व धमकी देने का आरोप लगाया है। (संवाद)