फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराफा दुकान से महिलाओं ने सवा लाख के जेवर किए पार

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बे के मुख्य बाजार में सराफा व्यापारी की दुकान से चार महिलाओं सवा लाख रुपये की कीमत के जेवर उड़ा दिए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

कस्बा श्रीनगर निवासी सुखदेव सोनी की मुख्य बाजार में सराफा व कपड़े की दुकान है। सोमवार की दोपहर करीब एक बजे चार महिलाएं सोने-चांदी के जेवर खरीदने के लिए दुकान पहुंची। करीब 10 मिनट तक महिलाएं जेवर देखती रहीं। इसी बीच महिलाओं ने व्यापारी का ध्यान भटका कर करीब 25 ग्राम वजन के सोने के जेवर लेकर गायब हो गई। व्यापारी ने महिलाओं के जाने के बाद जब जेवरात का मिलान किया तो तीन जेवर गायब थे। तब सीसीटीवी फुटेज चेक किए गए। जिसमें महिलाएं दुकान में टप्पेबाजी करते कैद हैं। पीड़ित ने की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
सूचना पर पहुंचे प्रशिक्षु सीओ संगम कुमार, थानाध्यक्ष दिनेश कुमार तिवारी ने जांच की। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिसमें चारों महिलाएं कैद हैं। जिसके आधार पर पुलिस महिलाओं की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें