फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: तीन दिन पहले खाया जहर, अब महिला ने फंदा लगा दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
-तीन दिन पहले विवाद होने पर मां-बेटी ने की थी आत्महत्या की कोशिश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा/पनवाड़ी। थाना पनवाड़ी के सिलालपुरा गांव में तीन दिन पहले जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश करने वाली महिला ने हालत में सुधार होने पर रविवार की रात फंदा लगाकर जान दे दी। हालांकि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराए बगैर ही अंतिम संस्कार कर दिया।
सिलालपुरा गांव निवासी नीलू (38) का अपनी बेटी खुशी (18) से 23 जुलाई की रात किसी बात को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद बेटी ने रस्सी का फंदा लगा लिया था। यह देख मां ने भी जहर खा लिया था। युवती के चचेरे भाई आनंद के घर पहुंचने पर पड़ोसियों की मदद से युवती व महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां से डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया था। दोनों की हालत में सुधार होने पर वह घर आ गए थे। रविवार की रात एक बार फिर नीलू ने कमरे में रस्सी का फंदा लगा लिया। इससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार की सुबह जब परिजन जागे तो उनके होश उड़ गए। मृतका का पति चंद्रभान गुजरात में रहकर काम करता है। हालांकि, महिला ने यह कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया। उधर, थानाध्यक्ष पनवाड़ी प्रवीण कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक इस प्रकार की कोई सूचना और तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें