फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज बुखार से महिला की मौत

Sun, 17 Jul 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में इलाज के लिए जुटी मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 मौसम में बदलाव से सर्दी, जुकाम व वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। रविवार को तेज बुखार से पीड़ित महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा दर्जनों की संख्या में मरीजों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


कोतवाली चरखारी के ग्राम टोलारिवई निवासी कौशल्या (26) पत्नी भानु प्रताप अहिरवार अपने मायके कुलपहाड़ कोतवाली के ग्राम लाड़पुर गई थी। शनिवार की रात अचानक कौशल्या की हालत बिगड़ गई। सर्दी, जुकाम के साथ तेज बुखार होने पर उनकी मां रानीबाई परिजनों के साथ कौशल्या को जिला अस्पताल ले गई। जहां इलाज के दौरान रविवार की सुबह उसकी मौत हो गई।

चिकित्सकों के अनुसार बारिश के बाद धूप निकलने से संक्रामक बीमारियां तेजी से फैल रहीं है। सर्दी व जुकाम के साथ बदन दर्द,  बुखार के मरीजों में इजाफा हुआ है। रविवार को भी जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भीड़ जुटी रही। वहीं प्राइवेट अस्पतालों में भी मरीजों की भीड़ है। जिला अस्पताल के सीएमएस डा. उदयवीर सिंह का कहना है इस समय वायरल के मरीजों में इजाफा हुआ है। इस मौसम में खानपान में बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें