फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फायरिंग में महिला की मौत

Tue, 22 Dec 2015 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड कबरई के ग्राम बम्हौरीकाजी में ममता पत्नी इंद्रपाल के प्रधान निर्वाचित होने पर घर में चल रहे भोज कार्यक्रम के दौरान जीत की खुशी में एक युवक ने दोनाली बंदूक से फायरिंग कर दी, जिससे छत पर खड़ी प्रधान की सास को गोली लग गई और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन


ग्राम बम्हौरीकाजी निवासी इंद्रपाल सिंह ने इस बार अपनी पत्नी ममता को चुनाव मैदान में उतारा था। ममता के निर्वाचित होने के बाद 20 दिसंबर को शपथ ग्रहण के बाद मंगलवार को परिवारीजनों ने मंदिर जाकर प्रसाद चढ़ाया और घर में भोज कार्यक्रम का आयोजन किया।

घर में खानपान चल रहा था, लोग जीतने पर खुशियां मना रहे थे, तभी एक युवक ने दोनाली बंदूक से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी, जिससे छत पर खड़ी प्रधान की सास कुशमा देवी (65) को गोली लग गई। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद युवक अपनी दोनाली बंदूक लेकर खिसक गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। प्रधान की सास को गोली लगते ही गांव में हंसी खुशी का माहौल गमगीन हो गया, घर में रोना पीटना मच गया। भोज कार्यक्रम भी बंद हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें