फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: करोड़ों के फसल बीमा घोटाले में शामिल महिला गिरफ्तार

Mon, 01 Dec 2025 12:30 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में हुए करोड़ों के घोटाले के मामले में फरार चल रही महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब तक 17 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। इन आरोपियों ने तालाब, पहाड़ और चकमार्ग की जमीनों पर फर्जी बीमा कराकर सरकारी धन हड़प लिया। करोड़ों के घोटाले में बीमा कंपनी का प्रबंधक अभी भी गिरफ्त से बाहर है।
विज्ञापन

जिले में खरीफ सीजन 2024 में फसल बीमा के नाम पर करीब 40 करोड़ का घोटाला हुआ। घोटालेबाजों ने किसानों की जमीन का तो फर्जी तरीके से फसल का बीमा अपने नाम कराया ही, साथ ही नदी, नाले, तालाब, पहाड़, बंजर भूमि, चकमार्ग, वन आदि की जमीनों में फसल की बोआई दिखाकर बीमा कराया। इसके बाद बीमा कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत से लाखों रुपये का फर्जी भुगतान भी दावा के रूप में प्राप्त कर लिया। कई लोगों के मिलीभगत करने से यह घोटाला करोड़ों रुपये का साबित हुआ। जब इस मामले की परतें खुलीं तो उप कृषि निदेशक रामसजीवन ने महोबा कोतवाली ने बीमा कंपनी के प्रबंधक निखिल चतुर्वेदी समेत कई अज्ञात पर रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अलावा जिले के पनवाड़ी, चरखारी, अजनर व कुलपहाड़ कोतवाली में अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई गईं। मामलों में 26 नामजद और कई अज्ञात लोगों को शामिल किया गया है। पुलिस 16 लोगों को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।
रविवार को थानाध्यक्ष पनवाड़ी वीरेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने फसल बीमा घोटाले में शामिल एक महिला को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि फदना गांव निवासी अर्चना को गांव के बाहर से पकड़ा गया। महिला ने योजना के तहत अन्य आरोपियों के साथ मिलकर सरकारी लाभ प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रधानमंत्री फसल बीमा पोर्टल पर कूटरचित दस्तावेज लगाकर फर्जी बीमा कराया था। महिला को न्यायालय पेशी के लिए भेजा गया हे। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें