फोटो 28 एमएएचपी 01 परिचय-हल्कीबाई (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
-छत पर जमी काई साफ करते समय पैर फिसलने से हुआ हादसा
फोटो 28 एमएएचपी 01 परिचय-हल्कीबाई (फाइल फोटो)। स्रोत: परिजन
श्रीनगर (महोबा)। कस्बा श्रीनगर के मोहल्ला दाऊपुरा में शुक्रवार की सुबह सफाई करते समय महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। घटना से परिजन बेहाल है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
मोहल्ला दाऊपुरा निवासी रामकिशन कुशवाहा की पत्नी हल्कीबाई (50) सुबह सात बजे बारिश के कारण छत पर जमी काई को साफ कर रही थी। तभी उसका पैर फिसल गया। इससे उसका संतुलन बिगड़ गया और वह छत से आंगन में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। चीख-पुकार सुन दौड़े परिजन उसे अचेत अवस्था में निजी वाहन से जिला अस्पताल ले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामला संदिग्ध होने पर अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को सूचना दी। मृतका के बेटे भूपेंद्र ने बताया कि सफाई करते समय छत से गिरने पर मां की मौत हुई है। उधर, थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र का कहना है कि घटना की जानकारी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण स्पष्ट हो सकेंगे। (संवाद)