फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: बुखार से मासूम की मौत, 24 घंटे में दस मरीज वार्ड में हुए भर्ती

विज्ञापन
फोटो 28 एमएएचपी 03 परिचय-जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखते डॉ. राजेश भट्ट। संवाद
विज्ञापन
-जिला अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 600 से अधिक मरीज
विज्ञापन

फोटो 28 एमएएचपी 03 परिचय-जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों को देखते डॉ. राजेश भट्ट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
महोबा। जिले में लगातार हो रही बारिश से लोग विभिन्न संक्रामक बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। शुक्रवार को बुखार से एक मासूम की मौत हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में दस मरीजों की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती कराया गया।
रक्षाबंधन पर्व के कारण जिला अस्पताल की ओपीड़ी सुबह आठ से दोपहर 12 बजे तक रही। इस दौरान मरीजों और तीमारदारों की भारी भीड़ जुटी। पर्चा बनवाने से लेकर काउंटर से दवाएं लेने तक के लिए मरीजों को जद्दोजहद करनी पड़ी। इस दौरान ओपीडी में 600 से अधिक मरीज उपचार कराने पहुंचे। 24 घंटे में बुखार, पेट दर्द, उल्टी-दस्त आदि से पीड़ित रामकली, अंश, देवांश समेत दस मरीजों को जिला अस्पताल के वार्डों में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील कुलपहाड़ के लाड़पुर गांव निवासी अलतेश कुमार का एक वर्षीय बेटा आयुष दो दिन से तेज बुखार व सर्दी-खांसी से ग्रसित था। भोर के समय अचानक उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन उसे जिला अस्पताल लाने लगे लेकिन रास्ते में उसकी मौत हो गई। इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता ने बताया कि तेज बुखार से बेटे की मौत हुई है। हालांकि, परिजन पोस्टमार्टम कराए बगैर ही शव घर ले गए। उधर, जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. सुरेश कुमार का कहना है कि मौसम में बदलाव से लोग विभिन्न बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे में खानपान में ध्यान देने और बारिश में भींगने से बचने की जरूरत है।
-
ऐसे करें बचाव
-भोजन से पहले व बाहर से आने पर हाथों को अच्छी तरह धोएं।
-बच्चों में समय पर जरूरी टीके लगवाएं।
-खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को रुमाल से ढकें।
-ताजा, ढका व अच्छी तरह पका भोजन खाएं।
-साफ या उबला पानी पीएं।
-आसपास पानी न जमा होने दें।
-संक्रमित व्यक्ति से दूरी बनाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें