फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: हार्वेस्टर की चपेट में आने से महिला की मौत

Fri, 20 Mar 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला (महोबा)। थाना खरेला के पुपवारा गांव में गेहूं फसल की मड़ाई कराते समय हार्वेस्टर की चपेट में आने से महिला की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुपवारा गांव निवासी मनीराम अहिरवार की पत्नी हीरादेवी (45) शुक्रवार की दोपहर अन्य श्रमिकों के साथ खेत में हार्वेस्टर से गेहूं फसल की कटाई करवा रही थी। हार्वेस्टर के नजदीक खड़े होकर हीरा देवी गेहूं फसल का गट्ठा मशीन के अंदर फेंकने लगी। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह हार्वेस्टर की चपेट में आकर कुचल गई। मौके पर मौजूद अन्य श्रमिकों ने शोर-शराबा मचाते हुए हार्वेस्टर बंद कराई लेकिन तब तक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही लेखपाल कुलदीप व थाना पुलिस ने जांच की। घटना से मृतका के पांच बेटों व एक बेटी रोशनी का रो-रोकर का बुरा हाल है। थानाध्यक्ष नन्हेलाल यादव का कहना है कि हार्वेस्टर में दबकर महिला की मौत हुई है। पति की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें