फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महोबा में ब्रेकर में बाइक उछलने से महिला की सड़क पर गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महोबा/कुलपहाड़। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुईं सड़क दुर्घटनाएं हुईं। जिसमें ब्रेकर पर बाइक उछलने से एक महिला की मौत हो गई वहीं पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हेलमेट न लगाए होने से बाइक सवारों के सिर पर गंभीर चोटें आईं।
कस्बा कुलपहाड़ के टौरियापुरा निवासी शिववती (45) पत्नी बृजभान बुधवार को अपने पुत्र सनी (20) के साथ बाइक से जनपद हमीरपुर के बजरंगपुरा राठ गई थीं। वापस लौटते समय ग्राम पनारा के पास ब्रेकर पर बाइक उछलने से महिला सड़क पर गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई। पुत्र व राहगीरों ने महिला को इलाज के लिए सीएचसी कुलपहाड़ पहुंचाया। जहां से डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान शिववती की मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना श्रीनगर के ग्राम पलका निवासी तारा सिंह (20) पुत्र दयावंत अपने साथी मोतीलाल के साथ बाइक से महोबा आ रहा था। तभी रास्ते में अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी तरह चरखारी निवासी मुन्ना अहिरवार (45), पुरवा पनवाड़ी निवासी हरदयाल (65) व कबरई निवासी ममता (40) पत्नी संतोष अलग अलग दुर्घटनाओं में घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक भी बाइक सवार हेलमेट नही लगाए था। जिससे उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें