फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉल से घर बैठे मिलेगा गैस सिलेंडर

Sun, 18 Jan 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला महोबा।
विज्ञापन
विज्ञापन
एचपी गैस कंपनी द्वारा उपभोक्ताआें को बेहतर सुविधा और घर बैठे सिलेंडर उपलब्ध कराने के लिए बुकिंग नंबर जारी कर दिया है। जिस पर एक कॉल पर ही कंपनी द्वारा आटो जनरेटेड ई-मेल संबंधित गैस एजेंसी को भेज दिया जाएगा। डिमांड आते ही गैस एजेंसी संचालक को उपभोक्ता के घर तक होम डिलेवरी के जरिए अधिकतम 48 घंटे के भीतर गैस भिजवाने की व्यवस्था की गई है। एचपी गैस एजेंसी के डीलर हिमांशु परमार ने बताया कि कंपनी द्वारा जारी किया गया बुकिंग नंबर 7839023456 है। जिस पर कॉल करते ही एचपी गैस के उपभोक्ताओं को 48 घंटे के भीतर होम डिलेवरी द्वारा गैस सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं डिलेवरी का भुगतान भी घर बैठे ही किया जाएगा। उन्हाेंने बताया गैस बुकिंग करने पर कंपनी द्वारा उपभोक्ता से कस्टूमर नंबर, घर का पता मोबाइल नंबर आदि की पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

 
गैस उपभोक्ताओं के आएंगे अच्छे दिन
नए वर्ष में उपभोक्ताओं के अच्छे दिन आएंगे जिले में इंडेन गैस सर्विस की दूसरी एजेंसी चालू होने से उपभोक्ताओं को सहूलियत मिलेगी। वहीं एक ही एजेंसी में बढ़ा बोझ घटने से उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा मिल सकेगी। इंडेन गैस सर्विस की दूसरी एजेंसी लेने वाले देवेंद्र वर्मा ने बताया कि कीरत सागर के नजदीक एजेंसी का कार्यालय खोलकर उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें