फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के दूसरी शादी रचाने की भनक लगने पर कोतवाली पहुंची पत्नी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के मोहल्ला समदनगर में पति के दूसरी शादी रचाने की भनक लगने पर पहली पत्नी कोतवाली पहुंच गई। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसका निकाह चार वर्ष पहले हुआ था। अब पति ने चोरी छिपे दूसरे शादी तय कर ली है और बारात लेकर जा रहा है। सूचना पर कोतवाली पुलिस युवक के घर पहुंच गई, लेकिन वह नहीं मिला। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

हमीरपुर के ग्राम इगोहटा निवासी शाहीन ने पुलिस अधीक्षक मणिलाल पाटीदार व शहर कोतवाली में सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि 10 वर्ष पहले उसका निकाह नफीस से हुआ था। बाद में उसने उसे छोड़ दिया। चार वर्ष पहले उसका निकाह फईम खां पुत्र गब्बर निवासी मोहल्ला समदनगर के साथ हुआ। फईम ने जीवनभर साथ देने का वायदा किया। वर्तमान में वह गर्भवती है। बताया कि कुछ माह से फईम उसे अपने साथ नहीं रख रहा है और बीमार होने पर उसका उपचार भी नहीं कराया। सोमवार को पति की दूसरी शादी की जानकारी पर पता चला कि फईम बांदा के ग्राम हड़हा कबौली में निकाह करने की तैयारी में है। तब पीड़िता ने पुलिस से शादी रुकवाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस युवक के घर पहुंच गई, लेकिन युवक नहीं मिला। कोतवाली प्रभारी विपिन कुमार त्रिवेदी का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। घर पर युवक नहीं मिला। पीड़िता को न्याय दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें