फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहां क्रोध होता है वहां विनाश निश्चित : हरिशंकर

Mon, 15 Dec 2025 12:35 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। शहर के कठकुलवापुरा स्थित संत कबीर आश्रम में रविवार को अमृतवाणी समिति के तत्वावधान में सत्संग का आयोजन हुआ। समिति प्रमुख डॉ. लालचंद्र अनुरागी ने कहा कि मनुष्य चाहे चारों वेदों, 18 पुराणों, छह शास्त्रों का ज्ञाता हो परंतु विनम्रता व शीलता का गुण न हो तो उसका ऐसा ज्ञानी होना व्यर्थ है।
विज्ञापन

पं. हरीशंकर नायक ने कहा कि जहां क्रोध होता है वहां विनाश होता है। वरिष्ठ कवि हरिश्चंद्र वर्मा ने रचना कबीर साहब मेरी बंदगी स्वीकार करो, जीवन बहुत कठिन है मेरा बेड़ा पार करो प्रस्तुत की। पं. जगदीश रिछारिया ने भजन अंखिया हरि दर्शन की प्यासी सुनाया। शिक्षक सुखराम स्नेही ने जमुना के तट पर सांवरे राधा बुला रही है पेशकर सभी का मन मोह लिया। बुंदेलखंड मुक्ति मोर्चा के गायक इंद्रजीत सिंह ने रचना मन लागा मोरो यार फकीरी में की प्रस्तुति दी। इस मौके पर कामता प्रसाद, राजाराम चौरसिया, लखनलाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें