फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: मटकी दौड़ में अंकिता और आशा ने मारी बाजी

Mon, 15 Dec 2025 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 14 एमएएचपी 02 परिचय-मटकी दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। विकासखंड कबरई के पवा गांव में चल रहे जय मां सत्ती माता मेले में मटकी दौड़ प्रतियोगिता हुई। बालिका वर्ग में 40 और महिला वर्ग में आठ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर बालिका में अंकिता तो महिला में आशा ने बाजी मारी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्रधान हरिओम राजपूत ने किया। बालिका वर्ग में बेहतर प्रदर्शन पर अंकिता राजपूत ने फाइनल जीता। इसके बाद महिलाओं की मटकी दौड़ प्रतियोगिता हुई। इसमें आशा राजपूत दौड़ी और विजेता का खिताब अपने नाम किया। समिति की ओर से अंकिता राजपूत को पीतल व आशा राजपूत को स्टील का कलश देकर पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर रामहेत राजपूत, हुकुम सिंह, रामविशाल, विद्याधर तिवारी, उमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें