फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 39 केंद्रों पर आज से शुरु होगी गेंहू की खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद आज से शुरू हो जाएगी। किसानों की सुविधा के लिए इस बार 39 केंद्र बनाए गए हैं। जहां किसानों का गेहूं 2,015 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदा जाएगा। सभी केंद्रों में बोरे, इलेक्ट्रिक कांटे, सिलाई मशीन, बारदाना आदि मुहैया कराया गया है।
विज्ञापन

किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए एक अप्रैल से गेहूं खरीद होगी। 15 जून तक चलेगा। गेहूं बेचने के लिए किसानों को पहले ऑनलाइन पंजीयन कराना होगा। पंजीयन न कराने वाले किसानों का गेहूं केंद्रों पर नहीं खरीदा जाएगा। इस बार विपणन विभाग के पांच, भारतीय खाद्य निगम का एक, पीसीएफ के 33 केंद्र बनाए गए हैं। हालांकि पिछली बार जिले में 45 केंद्रों पर गेहूं की खरीद कराई गई थी।
जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी रामकृष्ण पांडेय ने बताया कि कर्मचारियों की कमी के चलते केंद्रों की संख्या घटी है। गेहूं बेचने वाले किसानों का भुगतान 72 घंटे के अंदर किया जाएगा। सभी केंद्रों में बारदाना भेज दिया गया है। सभी केंद्र प्रभारियों को नियमानुसार गेहूं खरीद के निर्देश दिए गए हैं। लापरवाही मिलने पर केंद्र प्रभारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

गेहूं खरीद केंद्र प्रभारियों को दिया प्रशिक्षण
महोबा। रबी विपणन वर्ष 2022-23 में गेहूं की खरीद के लिए केंद्र प्रभारियों को एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें केंद्र प्रभारियों को खरीद से संबंधित जानकारी दी गई। कलक्ट्रेट सभागार में सीडीओ हरिचरण सिंह ने कहा कि शासन से निर्धारित दर पर किसानों का गेहूं खरीदा जाए। क्रय केंद्र प्रभारियों को निर्देश दिए कि अपने केंद्रों पर खरीद संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं पूर्ण करा लें और निर्धारित तिथि से खरीद शुरू कर दी जाए। क्रय केंद्र में किसानों को किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होनी चाहिए। कार्यशाला में एसडीएम जितेंद्र सिंह, डिप्टी आरएमओ रामकृष्ण पांडेय, एआर कॉपरेटिव आरपी गुप्ता, पीसीएफ जिलाध्यक्ष शरद सिंह, मंडी सचिव गौरव सिंह के अलावा केंद्र प्रभारी मौजूद रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें