फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: क्या जरूरत उसे पूजा-पाठ की, जिसने सेवा करी अपने मां-बाप की

Tue, 19 Sep 2023 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। विश्वकर्मा जयंती के मौके पर रविवार की रात कस्बे में जवाबी कीर्तन का आयोजन हुआ। जिसमें प्रसिद्ध कीर्तनकारों के बीच रोचक मुकाबला हुआ। कीर्तनकारों ने वैदिक और साहित्यिक रचनाओं से ओत-प्रोत फिल्मी गीतों की तर्ज पर प्रस्तुतियां दीं। जवाबी कीर्तन सुनने के लिए पूरी रात दर्शकों की भीड़ जुटी रही।
विज्ञापन

अखंड इंटर कालेज में आयोजित जवाबी कीर्तन में घाटमपुर से आए राकेश राही एंड पार्टी व खरेला के लालचंद्र दीक्षित संगीत पार्टी ने जवाबी कीर्तन प्रस्तुत की। राकेश राही ने गीत के माध्यम से बताया कि भगवान विश्वकर्मा ऐसे देवता हैं जो हर काल मे सृजन के देवता माने जाते हैं। कीर्तनकार लालचंद दीक्षित ने भगवती वंदना प्रस्तुत की।
राकेश राही ने माना ऊंचा जगत में मां का स्थान है, बाप पीछे नहीं वो भी भगवान है, सुनकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शिक्षक सुशील त्रिपाठी ने शायरी के माध्यम से कार्यक्रम का संचालन किया। इस दौरान राकेश विश्वकर्मा, डॉ. विजयपाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता, प्रमोद, साहब सिंह, मयंक तिवारी, डॉ. अशोक नामदेव, अमित तिवारी, राहुल, विजय विक्रम, चुन्ना सेठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें