फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: ठेकेदार ने 3.96 लाख की मजदूरी हड़पी, मुकदमा दर्ज

Tue, 19 Sep 2023 12:02 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। कस्बा चरखारी के श्रमिकों को बिहार की राजधानी पटना ले जाकर ईंट-भट्ठा में काम कराने के बाद ठेकेदार ने आधी मजदूरी का भुगतान किया। 3.96 लाख की मजदूरी हड़पे जाने से परेशान श्रमिकों ने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के टिलवापुरा निवासी नारायण सोनकर की पत्नी दौलतरानी ने कोतवाली चरखारी में तहरीर देकर बताया कि जनपद कानपुर देहात के हलधरपुर निवासी रमेश सोनकर उसके पूरे परिवार व अन्य श्रमिकों को ईंट-भट्ठा में काम कराने के लिए ले गया था। जनपद पटना के शेरगढ़ में उनसे ईंट ढुलाई का काम कराया गया। उनकी मजदूरी 8,09,431 रुपये हुई थी लेकिन ठेकेदार ने 4.13 लाख रुपये का भुगतान किया जबकि 3,96,431 रुपये नहीं दिए। रुपये मांगने पर ठेकेदार द्वारा धमकाया गया। काम की मजदूरी न मिलने से श्रमिक परेशान है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने ठेकेदार रमेश सोनकर के खिलाफ अमानत में ख्यानत का मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाली प्रभारी गणेश कुमार गुप्ता का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें