फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों में टैंकरों से पहुंचाया जाएगा पानी

Tue, 05 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
हिमालय क्षेत्र में जल संसाधन
विज्ञापन
महोबा। जिला प्रशासन ने गांवों में पानी संकट दूर करने की कवायद शुरू कर दी है। इसके लिए तीन विभागों के अधिशासी अभियंताओं को जिम्मेदारी दी गई है। जल निगम और जल संस्थान गांव-गांव में टैंकरों से पानी पहुंचाएगा। जिलाधिकारी ने कहा कि इसमें ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
विज्ञापन


जल निगम विद्युत यात्रिक शाखा के अधिशासी अभियंता एसपी सिंह को ब्लाक चरखारी और जैतपुर में पानी समस्या दूर करने की जिम्मेदारी दी है। ब्लाक पनवाड़ी के गांव में टैंकरों से पानी पहुंचाने का जिम्मा जल निगम सिविल शाखा के अधिशासी अभियंता ओपी वर्मा को दी गई है।

इसी तरह विकासखंड कबरई और महोबा शहर में पेयजल संकट दूर करने की जिम्मेदारी जल संस्थान के अधिशासी अभियंता राजू भटनागर को सौंपी गई है। विकासखंड कबरई के ग्रामीणों की टैंकरों से प्यास बुझाएंगे। जिलाधिकारी वीेरेश्वर सिंह ने कहा कि पानी पहुंचाने में किसी तरह की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें