फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: खन्ना कस्बे में सात दिन से जलापूर्ति ठप, 15 हजार आबादी परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
खन्ना (महोबा)। ब्लॉक कबरई के खन्ना कस्बे में जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को पानी नहीं मिल पा रहा है। सात दिन से कस्बे की पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। ऐसे में 15 हजार की आबादी बूंद-बूंद पानी के लिए लेकर परेशान है। कुछ समाजसेवी ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए टैंकरों से पानी की आपूर्ति कर रहे हैं। शिकायत के बाद भी जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं।
विज्ञापन



कस्बा खन्ना में जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछाने के बाद कनेक्शन दिए गए हैं। कर्मचारियों की लापरवाही के चलते नियमित आपूर्ति नहीं होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। एक सप्ताह से कस्बे की आपूर्ति प्रभावित है। भीषण गर्मी के इस मौसम में कस्बावासी दूर-दराज स्थित जलस्रोतों से पानी लाकर काम चला रहे हैं। कस्बावासी रमेश, अर्जुन, गणेश, रामसजीवन आदि ने बताया कि पहले पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से आपूर्ति ठप रही। अब एक सप्ताह से पानी नहीं आ रहा है। कई बार विभागीय अधिकारियों से शिकायत की गई लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। कस्बावासियों की समस्या को देखते हुए समाजसेवी तौहीद निजी टैंकरों से कस्बे में पेयजल आपूर्ति करा रहे हैं।



आए दिन ठप रहती आपूर्ति
जल जीवन मिशन के तहत पाइपलाइन बिछने से निर्बाध पेयजल आपूर्ति मिलने की उम्मीद थी लेकिन आए दिन आपूर्ति ठप रहती है। इससे दूर-दराज से पानी लाकर काम चलाना पड़ रहा है। - रामप्रकाश
विज्ञापन


एक-दो डिब्बा मिलता पानी
एक सप्ताह से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है। टैंकर से एक से दो डिब्बा ही पानी मिल पाता है। इससे जलस्रोतों से पानी लाना मजबूरी बना है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। - बबलू श्रीवास

एक किलोमीटर दूर से लाते पानी
नलों में पानी न आने से परेशानी होती है। एक किलोमीटर दूर से पानी लाना पड़ता है। पहले पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने से 15 दिन आपूर्ति नहीं हुई। अब कई दिन से फिर पानी नहीं आ रहा है। - कलशिया

जिम्मेदार नहीं उठाते फोन
कर्मचारियों की लापरवाही के चलते पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो रही है। जिम्मेदार कर्मचारी फोन भी नहीं उठाते। इससे यह पता नहीं चलता कि आपूर्ति कब बहाल होगी। - जयकरन


वर्जन
बिजली आपूर्ति प्रभावित रहने से टंकियां नहीं भर पाई थीं। इससे कुछ दिन आपूर्ति प्रभावित हुई। टंकियों को भरवाया जा रहा है। गांव में नियमित पेयजल आपूर्ति कराई जाएगी। - संदेश सिंह तोमर, अधिशासी अभियंता, जल निगम ग्रामीण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें