फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: शराब के नशे में किसान ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा/अजनर/श्रीनगर। थाना अजनर के महुआबांध गांव में रविवार की रात शराब के नशे में किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। उधर अन्य दो स्थानों पर युवकों ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


महुआबांध निवासी जयप्रकाश अहिरवार (30) खेती-किसानी करके परिवार का भरण-पोषण करता था और शराब का आदी था। रविवार की रात वह भोजन करने के बाद कमरे में सोने चला गया जबकि पत्नी सुनैना को आंगन में सोने के लिए कह दिया। देर रात उसने शराब के नशे में कमरे में लगे पंखे के हुक में फंदा लगा लिया। सोमवार की सुबह जब परिजनों ने कमरे में जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने जांच की। आशंका जताई जा रही है कि शराब के नशे में किसान ने फंदा लगाया। घटना से पत्नी, बेटे अनुज व बेटी लाली रो-रोकर बेहाल हैं। थानाध्यक्ष सुभाषचंद्र ने कहा कि मामले की जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उधर श्रीनगर संवाद के अनुसार कस्बे के दाऊपुरा निवासी राहुल (31) रविवार की रात घर पर था। उसके पिता पप्पू सेन का कुछ साल दुर्घटना में निधन हो गया था। इसके बाद बीमा क्लेम में मिले रुपयों को लेकर मां ममता से उसकी कहासुनी हो गई। इससे नाराज होकर उसने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। जानकारी पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी तरह कोतवाली चरखारी के गुढ़ा गांव निवासी पप्पू (35) ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। उसे भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें