फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर आते ही पानी के लिए टूट पड़ते हैं कस्बावासी

विज्ञापन
टैंकर से पानी भरने को लेकर मची मारामारी। - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बा कबरई में पानी को लेकर हाहाकार मचा है। 40 हजार की आबादी की प्यास बुझाने के लिए नगर पंचायत तीन टैंकरों से आपूर्ति करा रहा है। मोहल्लों में टैंकर पहुंचते ही लोग पानी के लिए टूट पड़ते हैं। जिससे किसी को एक तो किसी को दो डिब्बा पानी ही नसीब हो पाता है।
विज्ञापन

कस्बावासियों की प्यास बुझाने के लिए दो साल पहले कलशहा बाबा धाम में पानी की टंकी के निर्माण को लेकर शिलान्यास किया गया था लेकिन अभी तक फाउंडेशन ही बन पाया है। कस्बे के गांधीनगर, जवाहर नगर, शास्त्री नगर, सुभाष नगर व आजाद नगर में जल संस्थान द्वारा पाइपलाइन के माध्यम से आपूर्ति कराई जाती है लेकिन माह में दो से तीन दिन ही पानी आता है। जिससे कस्बावासी टैंकर के भरोसे रहते हैं।
नगर पंचायत कस्बे में तीन टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति करा रही है। वार्डों में टैंकर के इंतजार में घंटों पहले से लोग ड्रम, प्लास्टिक पाइप व पानी के डिब्बे रखकर बैठ जाते हैं। जैसे ही टैंकर आता है तो पहले पानी भरने को लेकर मारामारी मच जाती है। कस्बे के व्यापारियों व अन्य लोगों ने कई बार जनप्रतिनिधियों व उच्चाधिकारियों से पेयजल समस्या के स्थाई समाधान की मांग की लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन

उधर नगर पंचायत के अधिशासी अभियंता वेद प्रकाश सिंह का कहना है कि तीन टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति की जा रही है। मांग के अनुसार टैंकरों के फेरे बढ़ाए जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें