स्पोर्टस स्टेडियम में चल रही अंतर प्रांतीय क्रिकेट प्रतियोगिता में गुरूवार को ललितपुर ने झांसी को 100 रन रौंद दिया। झांसी के खिलाड़ी विवेक को मैन आफ द मैच चुना गया।
गुरूवार को ललितपुर के कप्तान ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। ललितपुर के खिलाड़ियों ने शुरू से ही आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 218 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। जिसमें सलामी बल्लेबाज विवेक मिश्रा ने 72 रनों की शानदार पारी खेली। इसके अलावा साथी खिलाड़ी उत्कर्ष ने 61 रन बनाए।
जवाब में उतरी झांसी की टीम शुरूआत ही खराब रही। झांसी की बल्लेबाजी महज 118 रन पर सिमट गई। झांसी के लिए रवि ने सर्वाधिक 35 रन बनाए।