फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन से 20 मिनट पानी

Tue, 12 Apr 2016 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, महोबा
विज्ञापन
कुओं से पानी लेकर आती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भीषण गर्मी और सूखे सेे कुआं, तालाब, व नदियां सूखने लगी हैं। इससे जलस्तर करीब 25 फीट नीचे खिसक गया है। ट्यूबवेलों के जवाब देने से पानी का संकट गहरा गया है। इससे कस्बे में पानी को लेकर हायतौबा मचने लगी है। हालत यह है कि तीन दिन से 20-20 मिनट ही पानी की सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन


 कस्बे में जलस्तर करीब 25 फीट नीचे खिसक गया है। इससे एक  ट्यूबवेल से पानी आपूर्ति ठप हो गई है। दूसरे ट्यूबवेल से भी दिन में एक बार बमुश्किल 20 मिनट ही पानी की आपूर्ति हो पा रही है। इससे लोग दूर दराज के कुओं से पानी लाने के लिए मजबूर हैं।

कस्बे में दो ट्यूबवेलों से पानी की आपूर्ति की जाती है। एक ट्यूबवेल ने एक माह पहले से काम करना बंद कर दिया है। दूसरे ट्यूबवेल का भी पानी नीचे खिसक जाने से पानी की आपूर्ति बाधित है। कस्बे के लोग  एक किलोमीटर दूर से हैंडपंपों और प्राचीन कुओं से पानी लाकर प्यास बुझा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें