चरखारी (महोबा)। दो माह से अधिक समय से बूंद-बूंद पानी को मोहताज हटवारा वार्ड की महिलाओं ने एसडीएम चरखारी पीयूष जायसवाल को शिकायती प्रार्थना पत्र देकर पानी की समस्या के निस्तारण की मांग की। पुष्पा गुप्ता, उर्मिला चौरसिया, पुष्पा नायक ,मिथलेश राजकुमारी, अर्चना, सुनीता ने एसडीएम को दिए शिकायती पत्र में बताया कि हटवारा एवं धनुषधारी में दो माह से पानी की समस्या है।
जल संस्थान की लापरवाही पाइपलाइन चोक होने से वार्ड के लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे है। एसडीएम पीयूष जायसवाल ने जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। वहीं पेयजल समस्या को लेकर महिलाएं एसडीएम से पानी की समस्या को दूर करने के लिए गुहार लगा चुकीं है, लेकिन समस्या का निस्तारण नहीं हो सका है। (संवाद)