फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कबरई (महोबा)। कस्बे के राजीवनगर में पड़ोसी से लेनदेन के विवाद में एक ही परिवार के चार लोगों को घायल कर दिया गया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि भाजपा के मंडल अध्यक्ष ने घर में घुसकर मारपीट की और सामान भी तोड़फोड़ दिया। पीड़ित परिवार ने घटना की तहरीर थाने में सौंपी है।
विज्ञापन

राजीवनगर निवासी दयारानी पत्नी जागेश्वर कुशवाहा ने थाना कबरई में तहरीर देकर बताया कि उसके पति का पड़ोसी विनोद यादव से लेनदेन को लेकर वाद-विवाद चल रहा था। उसी समय भाजपा के मंडल अध्यक्ष अपने दो साथियों के वहां आ गए और विनोद यादव का पक्ष लेने लगे। विरोध करने पर सभी लोगों ने जागेश्वर की मारपीट कर दी।
बाद में आरोपियों ने घर में घुसकर जागेश्वर की पत्नी दयारानी, वृद्ध मां व दिव्यांग छोटे भाई को बेरहमी से पीटकर घायल कर दिया। आरोप है कि मारपीट के बाद घर में रखा कीमती सामान भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस का कहना है कि दोनों पक्षों ने राजीनामा कर लिया है। उधर भाजपा के मंडल अध्यक्ष हुकुम सिंह का कहना है कि वह घटनास्थल ही नहीं गए। द्वेष भावना के चलते उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें