चरखारी (महोबा)। कस्बा के नयापुरा वार्ड में पेयजल की समस्या को लेकर उपजिलाधिकारी पियूष जयसवाल को शिकायती पत्र सौंपा। जिसमें बताया कि मोहल्ले में पुरानी पाइपलाइन पड़ी हुई है जो जगह जगह कट गई हैं।
जिससे पानी सप्लाई उनके घरों तक नहीं आ रही है। जल संस्थान से कई बार इसकी शिकायत कर चुके हैं लेकिन समस्या हल नहीं हुई है। उप जिलाधिकारी ने जल संस्थान के अधिकारियों से बात समस्या के निस्तारण का भरोसा दिलाया है। (संवाद)