फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में डायरिया व बुखार के मरीज बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उमस भरी गर्मी में डायरिया और बुखार के मरीज बढ़े हैं। रोजाना 20 से 25 मरीज जिला अस्पताल में भर्ती हो रहे हैं। वहीं निजी अस्पतालों में बीमार पहुंच रहे है। मंगलवार को जिला अस्पताल में ओपीडी में 652 मरीज उपचार कराने पहुंचे।
विज्ञापन

डॉ. गुलशेर अहमद ने बताया कि गर्मी अधिक होने से रोजाना डायरिया, बुखार, पीलिया, स्टोन की समस्या के मरीज पहुंच रहे हैं। वहीं बाल रोग विशेषज्ञ डा. कृपा राम राजपूत ने बताया कि बच्चों में फीवर, उल्टी दस्त व तेज बुखार के साथ झटके आने की समस्या के मरीज आ रहे हैं।
सीएमएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि सोमवार को ओपीडी में 648 मरीज का उपचार किया गया है। रोजाना करीब 20 से 25 डायरिया पीड़ित मरीज अस्पताल मे भर्ती हो रहे हैं। गर्मी के दौरान डिहाइड्रेशन ज्यादा होता है। इससे उल्टी-दस्त होने से शरीर में कमजोरी आ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें डायरिया से बचाव
- मसालेदार भोजन, मांस के सेवन से बचें
- ताजा भोजन का सेवन करें, बासी भोजन कदापि न लें
-गर्मी खानपान में तरल पदार्थ का सेवन करें।- खाने की जगह तरल पदार्थ का करें सेवन
- प्रतिदिन नीबू पानी, ओआरएस घोल, ताजा फलों का जूस आदि के सेवन करें।
डायरिया के कारण
-दूषित व कम गहराई के हैंडपंप का पानी पीने से
-बासी भोजन का सेवन करने से
-खुले में बिकने वाले खाद्य और पेय पदार्थ से
-फास्ट फूड और ज्यादा मसालेदार भोजन खाने से
-अधिक मीट-मछली, अंडा खाने से
-कटे और सड़े-गले फलों के सेवन से
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें