फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभी व्यापारी प्रतिष्ठानों में लगवाएं सीसीटीवी कैमरे : प्रभारी एसपी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। दीवाली पर्व को लेकर शहर कोतवाली परिसर में प्रभारी एसपी आरके गौतम की अध्यक्षता में सराफा व्यापारियों की बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों से अपने प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की अपील की गई। कहा कि हर व्यापारी दो कैमरे दुकान के बाहर लगवाएं कि सड़क पर होने वाली गतिविधियों व संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

व्यापारियों ने दिवाली पर्व पर सुरक्षा व यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की। सराफा संघ के अध्यक्ष अन्नी सोनी ने कहा कि पर्व के दौरान पुलिस मार्केट में लगातार भ्रमण करती रहे, ताकि घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। प्रभारी एसपी ने व्यापारियों को आश्वासन दिया कि पुलिस प्रशासन अपने स्तर से पूरी सुरक्षा-व्यवस्था करेगा। त्योहार के मौके पर बाजारों में पुलिस की गश्त बढ़ाएंगे। सभी व्यापारियों से कोविड के चलते दुकानों में मास्क व सैनिटाइजर का प्रयोग करने व सामाजिक दूरी रखने की अपील की गई। इस मौके पर जिला प्रभारी रवि साहू, महामंत्री उमेश लाक्षाकार, जिला कनिष्ठ महामंत्री रामजी गुप्ता, शिवकुमार सोनी, प्रेमचंद सोनी, किशन अग्रवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें