फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम ने सात दुकानों से खाद्य पदार्थों के भरे नमूने

विज्ञापन
मिठाई की दुकान में जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
महोबा। दिवाली पर्व पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने छापामारी अभियान तेज कर दिया है। रविवार को टीम ने सात दुकानों में जांच कर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा। नमूना फेल होने पर संबंधित दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सनोज कुमार, खाद सुरक्षा अधिकारी नागेंद्र कुमार ने टीम के साथ आल्हा चौक स्थित विनोद मिष्ठान भंडार में जांच की। लड्डू में मिलावट की आशंका होने पर नमूना जांच के लिए लिया गया। चरखारी बाईपास मार्ग में संदीप पुरवार की किराना दुकान से कचरी का नमूना भरा। आल्हा चौक में रस बिहार मिष्ठान भंडार से दूध की बर्फी, सुभाष चौक स्थित चंद्रप्रकाश पुरवार की किराना दुकान से सरसों का तेल, मुख्य बाजार कुलपहाड़ में संजय अग्रवाल की मिठाई दुकान से पनीर, अजय अग्रवाल की मिठाई दुकान से छेना व दिनेश मिष्ठान भंडार से बर्फी का नमूना भरा गया। अभिहीत अधिकारी डा. जतिन कुमार सिंह ने बताया कि यह अभियान दिवाली पर्व तक लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें