महोबा। जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर जिला प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। शनिवार को कलक्ट्रेट में सुबह 11 से 3 बजे तक वरीयता क्रम की प्रक्रिया तहत मतदान होगा। देर रात तक प्रशासन की चौकसी में मतगणना होगी और परिणाम आ जाएगा। भाजपा के जय प्रकाश अनुरागी और सपा के मृत्युंजय प्रताप के बीच मुकाबला है। पुलिस प्रशासन ने मतदान से एक दिन पहले बैरियर लगाकर कलेक्ट्रेट में नाकेबंदी कर दी है।
शुक्रवार को एसपी सुधा सिंह ने कलक्ट्रेट में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस के 100 जवान, 02 प्लाटून पीएसी, 06 थाना प्रभारियों की ड्यूटी, समस्त क्षेत्राधिकारी व अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में लगायी गयी है जो शंातिंपूर्ण चुनाव करायेंगे ।
जिला निर्वाचन अधिकारी जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कलेक्ट्रेट में शनिवार को होने वाले मतदान के लिए न्यायालय कक्ष में मतदान केंद्र बनाया गया है। जहा 11 बजे दिन से 3 बजे शाम तक मतदान होगा और उसके बाद 4 बजे से मतगणना देर समय तक निर्धारित है। वोट डालने वाले जिला पंचायत सदस्य को अकेले प्रवेश की अनुमति होगी।
सदस्यों को दी गई ट्रेनिंग
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को लेकर दोनों दलो के नेताओं ने जिला पंचायत सदस्यों को मत प्रदान करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया । प्रत्याशी सदस्यों कोे रिझाने के लिए उनकी पल-पल खबर ले रहे हैं।