फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनरीक्षण कार्य के लिए मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के लिए मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम का सोमवार से शुभारंभ हो गया। इस मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभियान को निर्धारित अवधि में कराने के लिए सभी बीएलओ को डोर टू डोर जाकर सर्वेक्षण करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि वे अपने स्तर पर प्रतिदिन अभियान की समीक्षा करें, ताकि मतदाता पहचान संबंधी त्रुटियों को दूर किया जा सके।
विज्ञापन

शहर के वीरभूमि राजकीय महाविद्यालय में मतदाता रजिस्ट्रेशन कार्यक्रम के शुभारंभ के मौके पर जिला निर्वाचन अधिकारी अवधेश कुमार तिवारी ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों में संसोधन के लिए विशेष अभियान के तहत 22 जनवरी तक दावे और आपत्तियां प्राप्त की जाएगी। इस अवधि में प्राप्त दावों का निस्तारण करने के बाद 14 फरवरी को फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस विशेष अभियान में वही व्यक्ति पात्र होंगे, जो एक जनवरी 2020 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, जो प्रत्येक कार्यदिवस में सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। मतदेय स्थलों पर पर्याप्त मात्रा में फार्म 6, 6क, 7, 8 व 8क उपलब्ध करा दिए गए हैं। मतदाता संशोधन फार्म जमा करते समय पावती अवश्य प्राप्त करें। उन्होंने डीआईओएस व बीएसए को निर्देश दिए कि वे पुनरीक्षण अवधि में युवा मतदाताओं के नाम अधिक से अधिक संख्या में मतदाता सूची में सम्मिलित कराने पर विशेष ध्यान दें। जिले का ईपी रेसियो व जेंडर रेसियों को बढ़ाने में प्रभावी कार्य करें। कार्यक्रम में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी देवेंद्र सिंह, सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी आरके सिंह, कालेज के प्राचार्य सुशील बाबू, जीजीआईसी की प्रधानाचार्या सरगम खरे के अलावा बूथ सुपरवाइजर, बीएलओ व छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें