फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Sun, 08 Feb 2015 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
 कोतवाली क्षेत्र के ग्राम विजयपुर के 82 लोगाें के विरुद्ध कोतवाली कुलपहाड़ में बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज कराने की तहरीर देेने के मामले में ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को दर्जनों ग्रामीणों ने तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। नायब तहसीलदार संदीप कुमार जैन को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच करा तहरीर वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि विजयपुर और अंडवारा के जिन लोगाें के विरुद्ध जेई ने तहरीर दी है, उन्हें विधान सभा चरखारी के उप चुनाव के दौरान बिजली विभाग द्वारा ही कनेक्शन दिए गए थे। कैंप लगवाकर कनेक्शन की लिखापढ़ी बाद में कराने का आश्वासन भी दिया गया था। लेकिन बिजली विभाग ने कोई लिखापढ़ी नहीं की।

ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार को दिए ज्ञापन में आरोप लगाया कि जेई द्वारा ग्राम अंडवारा के एक ग्रामीण के माध्यम से कनेक्शन धारकों से सौ-सौ रुपये हर महीने लिए जाते थे। फरवरी में पैसा न दिए जाने पर जेई ने छापामार कार्रवाई कर जबरन बिजली चोरी की तहरीर कोतवाली कुलपहाड़ में दे दी है। इससे आक्रोशित ग्रामीणाें ने तहसील परिसर में बिजली विभाग के विरुद्ध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


 मामले की जांच कराने और तहरीर वापस लिए जाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने वालों में मूलचंद्र, जगदीश प्रसाद, दिलीप चंद्र, धर्मपाल, ब्रजगोपाल, प्रभूदयाल, रघुनाथ, छत्रपाल, मनीराम, मंगल सिंह, आशाराम, संतराम, हीरालाल समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल रहे। वहीं इस संदर्भ में जेई शिवकुमार कुशवाहा ने कहा कि जब कार्रवाई की जाती है तो हर कोई ऐसे ही आरोप लगाता है। ग्रामीणाें से किसी प्रकार की वसूली नहीं की गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें