फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान व लेखपाल के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
तहसील कुलपहाड़ मेँ प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : MAHOBA
विज्ञापन
कुलपहाड़ (महोबा)। विकासखंड जैतपुर के कस्बा अजनर में ग्राम प्रधान व लेखपाल के खिलाफ ग्रामीणों ने मोर्चा खोल दिया है। बुधवार को एक सैकड़ा से अधिक ग्रामीणों ने तहसील पहुंच प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। बाद में एसडीएम को शिकायती पत्र देकर आवास व आवासीय पट्टा दिलाने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप लगाया। ग्रामीणों ने मामले की जांच कराकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अजनर निवासी धर्मजीत अहिरवार, टीकाराम, महेंद्र, दीनदयाल, प्रीतम, अनीश, जयसिंह, शिवप्रसाद, लव कुमार, धर्मदास, अब्दुल, नासिर, कालीचरण, सद्दाम हुसैन, रामगोपाल, भगवानदास, चंद्रभान आदि ने एसडीएम मोहम्मद उवैस को दिए शिकायती पत्र में बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर आवासीय पट्टों का आवंटन होना है। आरोप लगाया कि प्रधान व लेखपाल अपात्रों से सुविधा शुल्क लेकर पात्रों को शासन की सुविधा से वंचित कर रहे हैं। गांव के बीच व सड़क किनारे आवास दिलाने के नाम पर अलग-अलग सुविधा शुल्क वसूला जा रहा है।
ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि पट्टा आवंटन की निष्पक्ष जांच कराई जाए और खुली बैठक कर पट्टे निरस्त करने की कार्रवाई की जाए। ताकि पात्रों को योजनाओं का लाभ मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर कार्रवाई न हुई तो वह तहसील परिसर में आमरण अनशन करने को मजबूर होंगे। एसडीएम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष जांच कराकर पात्र लोगों को ही लाभ दिलाने का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें