फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: गंज पहाड़ में हैवी ब्लास्टिंग के विरोध में उतरे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। ब्लॉक कबरई के गंज गांव स्थित पहाड़ में खनन के लिए चल रही हैवी ब्लास्टिंग के विरोध में ग्रामीण लामबंद हो गए। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने हलधर किसान यूनियन के बैनर तले तहसील पहुंचकर प्रदर्शन किया। बाद में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर हैवी ब्लास्टिंग बंद कराए जाने की मांग की। चेतावनी दी कि यदि तीन दिन के अंदर कार्रवाई नहीं होती तो ग्रामीण पहाड़ के नीचे भूख हड़ताल पर बैठने को मजबूर होंगे।
विज्ञापन

यूनियन के जिलाध्यक्ष जनक सिंह परिहार के नेतृत्व में संजय सिंह, शिवनारायण, दिनेश, रघुवीर, लोकेंद्र, कोमल सिंह आदि किसानों ने तहसीलदार दिवाकर मिश्रा को सौंपे ज्ञापन में बताया कि मौजा गंज पहाड़ पर इस समय खनन के लिए हैवी ब्लास्टिंग कराई जा रही है। पहाड़ के पास ही मंदिर बना है। जो क्षतिग्रस्त होने की कगार पर है। पहाड़ के आसपास किसानों के खेतों में मटर की फसल लगी है।
ब्लास्टिंग होने पर पत्थर गिर रहे हैं। इससे किसानों की फसल बर्बाद हो रही है, इसे तत्काल रोका जाए। हैवी ब्लास्टिंग के विरोध में ग्रामीण पांच जनवरी को पहाड़ के नीचे बैठकर धरना व भूख हड़ताल करेंगे। तहसीलदार ने जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें