महोबा। शहर के विकास के लिए समाजसेवी व व्यापारी नेता आगे आए हैं। गुरुवार को समाजसेवियों ने डीएम को मांग पत्र सौंपकर बीजा नगर सरोवर जाने के लिए स्टेडियम की बायीं तरफ से निकले एक किमी कच्चे मार्ग को लिंक रोड बनवाने की मांग की।
समाजसेवी शिवकुमार गोस्वामी, अल्ताफ हुसैन, व्यापारी नेता रामजी गुप्ता ने डीएम सत्येंद्र कुमार को सौंपे मांगपत्र में बताया कि बीजानगर तालाब के तट पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हैं। पहले यहां हिरन, भालू आदि की व्यवस्था की गई थी। पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए जंगली जीव-जंतुओं का रख-रखाव कराया जाए। उन्होंने स्टेडियम के गेट के समीप ग्राम समाज की खाली पड़ी भूमि में योग केंद्र की स्थापना कराए जाने और कलक्ट्रेट मार्ग पर अधूरे जीजीआईसी भवन का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा कराने की मांग की है। (संवाद)