फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उज्जवला योजना 2.0 से दिल जीतने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उज्जवला योजना के दूसरे चरण में 10 अगस्त को पीएम नरेंद्र मोदी पीएमओ कार्यालय से वर्चुअल जुड़कर वीर भूमि महोबा से योजना का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम में यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी का दौरा प्रस्तावित है। आगमन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। योजना के दूसरे चरण में देश के एक करोड़ लोगों को धुएं से मुक्ति दिलाने की तैयारी में हैं। जिसमें यूपी के 14 लाख लोगों को योजना का लाभ देने के तैयारी है।
विज्ञापन

अगलेे साल होने वाले विधान सभा चुनावों को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने यूपी में योजनाओं के जरिए लोगों का दिल जीतने की तैयारी शुरू कर दी है। जिसकी शुरुआत वीरभूमि महोबा से हो रही है। जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि उज्जवला योजना 2.0 के तहत जो लोग पहले चरण में छूट गए हैं उनको दूसरे चरण में कनेक्शन दिया जाए। पहले चरण में आठ करोड़ का लक्ष्य रखा गया था फिर भी नए परिवार बन गए हैं , जिनको योजना लाभ दिया जाएगा। यूपी में 14 लाख और देश के एक करोड़ नए लोगों को योजना के तहत लाभ देने की तैयारी है। जिसका शुभारंभ प्रधानमंत्री पीएमओ कार्यालय से जुड़कर वर्चुअल माध्यम से करेंगे।
इनसेट-
जिले में एक हजार लोगों को मिलेगा कनेक्शन
उज्जवला योजना 2.0 के तहत जिले के एक हजार नए उज्जवला योजना के तहत लाभान्वित करने की तैयारी है। जिसको लेकर पेट्रोलियम अघिधकारियों ने शहर में डेरा जमा लिया है। जिले के 16 गैस एजेंसियों में नए कनेक्शन जोड़े जा रहे हैं। एलपीजी सेल्स मैनेजर सत्यम मिश्रा ने बताया कि जिले में उज्जवला योजना के तहत जिले में एक हजार नए लोगों को कनेक्शन देने का काम तेजी के साथ चल रहा है। जिसे सोमवार तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें