महोबा। कोविड वैक्सीन की पर्याप्त मात्रा में डोज न मिल पाने से सैकड़ों लोग केंद्रों तक पहुंच रहे लेकिन उन्हें वैक्सीन नहीं लग पा रही है। शनिवार को जिले में नौ हजार डोज मिल जाएगी।
अजनर संवाद के अनुसार अजनर अकौना और जैतपुर मे वैक्शीन लगाई गई। महज 40 बायल जैतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजी। जिससे 200 लोगों को ही वैक्सीन लग सकी। सैकड़ों लोगों को वैक्सीन की खुराक नही मिल सकी। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. जी रत्मेले शनिवार को नौ हजार डोज मिलेगी जिसे सभी केंद्रों पर भेजा जाएगा। शुक्रवार को 2854 लोगों को टीके की खुराक दी गई है।