फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और डेंगू का मरीज मिला, वायरल बुखार से दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जिले में अब डेंगू मरीजों की संख्या अब धीरे-धीरे बढ़ रही है। जिले में डेंगू का एक और मरीज सामने आया है। जिला अस्पताल में डेंगू की पुष्टि के बाद परिजन इलाज के छतरपुर ले गए हैं। जिला अस्पताल में वायरल फीवर, जुकाम, बुखार के मरीज रोजाना पहुंच रहे हैं। वायरल बुखार की चपेट में आकर दो और मरीजों ने दम तोड़ दिया है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएएस डॉ. आरपी मिश्रा ने बताया कि बेंदो गांव निवासी प्रदीप (25) में डेंगू की पुष्टि हुई है। जिसको को परिजन अपनी सहमति से इलाज के छतरपुर ले गए हैं। मंगलवार को 17 लोगों की जांच की गई जिसमें एक मामला सामने आया है। वायरल बुखार से पीड़ित गांधीनगर निवासी अशोक सिंह (55 ) की मौत हो गई। इसी तरह मध्य प्रदेश के ग्राम बनियानी निवासी आरती राजपूत का पुत्र सोनू (05) की तबीयत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाए जहां से झांसी के लिए रेफर कर दिया गया। जिसकी रास्ते में ही मौत हो गई।
विज्ञापन

(संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें