फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेवानिवृत्त प्रवक्ता की जेब से नोटों की आधी गड्डी काटकर ले गया जेबकतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। जनपद हमीरपुर के चिल्ली गांव से पत्नी के साथ महोबा आए सेवानिवृत्त प्रवक्ता की ई-रिक्शा में जेब कट गई। जेबकतरा पूर्व प्रवक्ता की जेब व दस हजार के नोटों की आधी गड्डी काटकर ले गया। पीड़ित ने शहर कोतवाली में तहरीर देकर ई-रिक्शा चालक आरोपी को पहचानने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

चिल्ली गांव निवासी सेवानिवृत्त प्रवक्ता शिवनंदन रविवार को अपनी पत्नी रामप्यारी के साथ किसी कार्य से महोबा आया था। रोडवेज बस से उतरने के बाद पति-पत्नी ई-रिक्शा में सवार होकर ऊदल चौक जाने लगे। तभी ई-रिक्शा में सवार एक अन्य युवक ने शिवनंदन की जेब काट ली और नरसिंह कुटी के समीप ई-रिक्शा से उतर गया। जब दंपती ऊदलचौक पहुंचे तो जेब कटी और नोटों की आधी गड्डी गायब मिली। पीड़ित ने बताया कि जेब में 200-200 के 50 नोट थे। जेबकतरा आधी गड्डी बीच से काटकर ले गया। जिससे आधे कटे नोट उनके पास बचे हैं। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें