फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: रोडवेज की सभी बसों में व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
महोबा। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की रोडवेज बसों में व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य कर दिया गया है। इसको लेकर परिवहन निगम के राज्य प्रबंधक ने पत्र जारी किया है। बगैर डिवाइस वाली बसों का संचालन अगले माह से नहीं किया जाएगा। महोबा डिपो के बेड़े में निगम की 122 और अनुबंधित 15 बसें शामिल हैं। इन बसों का महोबा से बांदा, हमीरपुर, प्रयागराज, कानपुर, लखनऊ, दिल्ली, फर्रुखाबाद, दिल्ली, राठ, मुस्करा, उरई आदि स्थानों के लिए संचालन होता है।
विज्ञापन


इनकी सुरक्षा का दायरा और मजबूत करने के लिए निगम ने कवायद शुरू की है। हालांकि रोडवेज की अधिकांश बसों में व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस लगाई जा चुकी है कुछ ही बसों में इसे लगाना शेष है। डिवाइस के बिना विभागीय एप से इन बसों को ट्रैक नहीं किया जा सकता है। महोबा डिपाे प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा के लिए व्हीकल ट्रैकिंग डिवाइस अनिवार्य किया गया है। जिन बसों में यह नहीं लगा है इस माह लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें