फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलजी के रास्ते पर चलने का संकल्प

Sun, 25 Dec 2016 09:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
अम्बे गेस्ट हाउस में आयोजित गोष्ठी में बोलते वक्ता। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गोष्ठी में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। साथ ही जिला अस्पताल में मरीजों को फल बांटे।

अम्बे गेस्ट हाउस में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी के 92 वें जन्म दिवस पर भाजपाइयों ने केक काटा और सभी को जन्म दिन की बधाई दी।
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष जितेंद्र सिंह सेंगर ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री ने पार्टी में बहुत संघर्ष किया है।

उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व प्रधानमंत्री ने महोबा से खजुराहो और खजुराहो से ललितपुर सिंघरौली रेल लाइन देकर छतरपुर, टीकमगढ़ और खजुराहो को रेल लाइन से जोड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा नगर अध्यक्ष ओमनारयण तिवारी ने कहा कि हम सभी को अटल जी के मार्ग पर चलकर पार्टी को और शिखर पर पहुंचाना है।  इस मौके पर पुष्पेंद्र गुप्ता, भागवत प्रसाद गुप्ता, संदीप शुक्ला, राहुल दीक्षित, राजेश चौरसिया, राजेश गोस्वामी, चक्रपाणि त्रिपाठी रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें