फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: उर्मिल बांध उफनाया, यूपी-एमपी सीमा के 15 गांवों में अलर्ट

Wed, 13 Aug 2025 12:27 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
फोटो 12 एमएएचपी 13 परिचय-उर्मिल बांध के पांच फाटक खोलकर निकाला जा रहा पानी। संवाद
विज्ञापन
श्रीनगर (महोबा)। लगातार हो रही बारिश से यूपी-एमपी की सीमा पर स्थित उर्मिल बांध उफना गया। मध्य प्रदेश के इलाके में हो रही बारिश के चलते बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। हालात को देखते हुए बांध के पांच फाटक खोलकर 4,672 क्यूसेक पानी उर्मिल नदी में छोड़ा गया। साथ ही सीमावर्ती 15 गांवों में अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों, चरवाहों व मछुआरों को नदी के आसपास आने से रोका गया। सिंचाई विभाग के अधिकारी बांध पर पूरी तरह नजर बनाए हुए हैं।
विज्ञापन

उर्मिल बांध की अधिकतम जल भंडारण क्षमता 237.43 मीटर है। बांध पहले से ही लबालब है। मध्य प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में दो दिन से हो रही झमाझम बारिश से उर्मिल बांध एक बार फिर उफना गया। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने पुलिस की सहायता से बांध के आसपास के निचले इलाकों में स्थित मध्य प्रदेश के भिरोटा, ऊजरा, मलका, खिरी व जनपद महोबा के शमशेरा, फुटेरा, कैमाहा, टपरियन, डिगरिया, ज्योरइया, सिजरिया समेत 15 गांवों को अलर्ट जारी किया। इस दौरान ग्रामीणों को नदी की ओर न जाने की सलाह दी गई है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शिव वर्मा ने बताया कि बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। सुरक्षा की दृष्टि से बांध के अतिरिक्त पानी को उर्मिल नदी में डिस्चार्ज करना पड़ा। वर्तमान में बांध का जलस्तर 236.60 मीटर बना हुआ है। दो-दो घंटे के अंतराल में बांध के जलस्तर की नाप कराई जा रही है।
-
शीतला माता तलैया उफनाई, बस्ती में घुसा पानी
महोबा। बारिश के चलते शहर में स्थित शीतला माता तलैया उफना गई है। तलैया का पानी बस्ती में घुस जाने से लोग परेशान हैं। गर्मियों के समय शीतला माता तलैया व आसपास के इलाके की मिट्टी खोदी गई थी। इस दौरान तलैया के बंधान भी काट दिया गया था। जिससे बंधान की मिट्टी समतल हो गई है। इससे तलैया में पानी ज्यादा आने पर पानी का ठहराव नहीं हो पा रहा है। रामप्रताप, प्रमोद आदि ने प्रशासन से तलैया का बंधान दुरुस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें