फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बम की अफवाह से उड़ी अफसराें की नींद

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम पाठा में एक खेत में कटाई करते समय ट्रांसमीटर और गुब्बारा देख भगदड़ मच गई। किसान बम की शंका के मद्देनजर खेताें से दूर-दूर भाग गए। इसकी सूचना पुलिस को दी। बम की अफवाह फैलते ही जिले भर की पुलिस हरकत में आ गई।
विज्ञापन

ग्राम पाठा निवासी मुरलीधर धोबी अपने परिवार के साथ खेत में कटाई कर रहा था। अपराह्न करीब चार बजे कटाई करते समय खेत के बीचाेंबीच पहुंचने पर फसल के अंदर एक ट्रांसमीटर और उसमें लगा वायर और गुब्बारा देख किसान घबरा गया और बम की आशंका होने पर शोर मचाते हुए  भागा। आसपास के किसान भी बम पड़े होने की अफवाह सुनकर खेताें से भाग गए। खेत में बम पड़े होने की अफवाह से पुलिस अधिकारियाें के साथ मीडिया कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। मौके पर जुटी भारी भीड़ को पुलिस ने दूर ही रोक दिया।  सीओ चरखारी धनंजय कुशवाहा ने किसी तरह हिम्मत कर डंडे से उसे हिला डुलाकर देखा और अपने साथ ले गए। उन्हाेंने बताया कि यह कोई बम नहीं बल्कि मौसम विभाग द्वारा छोड़ा गया बैलून है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें