फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: यूरिया के लिए हंगामा, जाम की कोशिश

Wed, 25 Dec 2024 06:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महोबा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरेला/अजनर (महोबा)। साधन सहकारी समिति खरेला में सुबह से लंबी कतारों में लगे किसानों ने दस हंगामा शुरू कर दिया। बाद में चरखारी-मुस्करा मार्ग पर पहुंचे 200 से अधिक किसानों ने जाम लगाने की कोशिश की।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे नायब तहसीलदार ने किसानों को लाइन में लगवाकर खाद का वितरण शुरू कराया। भीषण ठंड के बीच सुबह सात बजे से धवारी, पुन्नियां, टिकरी, बिदावर व खरेला के किसान समिति पहुंच गए।
तीन घंटे बाद भी खाद न बांटे जाने से किसान भड़क गए। इस दौरान किसानों ने जमकर हंगामा किया और मुख्य मार्ग पर जाम लगाने की कोशिश करने लगे। नायब तहसीलदार शिवाकांत ने पुलिस बल के साथ खाद का वितरण कराया, तब किसान शांत हुए।
विज्ञापन

अजनर संवाद के अनुसार साधन सहकारी समिति में तीन दिन से खाद न मिलने पर किसान आक्रोशित हो गए। किसानों ने लेखपाल और समिति कर्मियों का घेराव कर दिया।
इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। किसानों का आरोप था कि उन्हें कई दिन पहले टोकन दिया गया था लेकिन खाद नहीं दी जा रही है। विवाद बढ़ता देख पुलिस बुलाई गई। तब खाद का वितरण हो सका।

महंगापुर के श्री गुरु तेग बहादुर स्कूल में कबड्डी में प्रतिभाग करते स्कूली बच्चे। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें