फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: ट्रैक्टर रैली में शामिल होने दिल्ली जा रहे 24 ट्रैक्टरों को महोबा पुलिस ने सागर हाईवे पर रोका

Mon, 25 Jan 2021 08:08 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, महोबा
विज्ञापन
महोबा: सागर हाईवे पर दिल्ली जा रहे किसानों को पुलिस ने रोका - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
कृषि कानूनों के विरोध में गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में होने वाले ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने जा रहे महोबा जिले के सौ किसानों को खन्ना थाना पुलिस ने रोक लिया। किसानों के 24 ट्रैक्टरों को भी सड़क किनारे खड़ा करा लिया।
विज्ञापन


रोके जाने से नाराज किसानों ने थाने के समीप धरने पर बैठकर भड़ास निकाली और देर रात 8 बजे तक बैठे रहे। इसी तरह गुढ़ा गांव से जा रहे 50 किसानों को पुलिस ने रोककर नजरबंद कर दिया।

भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष रामखिलावन शुक्ला सौ किसानों को 24 ट्रैक्टर में लेकर कस्बा कबरई से दिल्ली के लिए रवाना हुए। थाना खन्ना के समीप से गुजरे तो सीओ सिटी कालू सिंह व थानाध्यक्ष खन्ना शिवआसरे ने किसानों के ट्रैक्टर रुकवा दिए।
विज्ञापन


नाराज किसान थाने के समीप ही धरने पर बैठ गए। जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस बेवजह किसानों को रोक रही है। किसान शांतिपूर्ण तरीके से दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली जा रहे किसानों में उपाध्यक्ष हरिहर दीक्षित, महामंत्री दीपक तिवारी, महिला जिलाध्यक्ष विनोदनी तिवारी, रश्मि सिंह आदि शामिल रहे।

इसी तरह विकासखंड चरखारी के गुढ़ा गांव से 12 ट्रैक्टरों में सवार 50 किसानों को चरखारी पुलिस ने रोक लिया। किसान प्रभुदयाल, नंदराम राजपूत, रामप्रकाश, जगदेव राजपूत, मोहनलाल आदि ने आक्रोश जताया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें