फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahoba News: आंगन में फंदे से लटका मिला छात्रा का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
असोहा। रानीपुर गांव में छात्रा का शव घर के आंगन के जाल में रस्सी के फंदे से लटका मिला। घटना के समय वह घर में अकेली थी। माता-पिता खेत से घर आए तो घटना का पता चला। पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ जांच की। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए।
विज्ञापन

असोहा थाना क्षेत्र के रानीपुर गांव निवासी सर्वेश कुशवाहा ने बताया कि रविवार दोपहर बाद पत्नी माधुरी के साथ खेत में फसल देखने गए थे। बड़ी बेटी ज्योति काम पर गई थी। बेटा अनुज कोचिंग गया था। छोटी बेटी स्वाति (19) घर पर अकेली थी। शाम को खेत से लौटने पर बेटी का शव लटका देख माता-पिता चीख पड़े।
सूचना मिलने पर पुलिस ने फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच की। पिता ने बताया कि बेटी बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी, साथ ही एक निजी स्कूल में पढ़ाने भी जाती थी। जब वह घर से गए थे, तब एकदम सही थी। थानाध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि मोबाइल की जांच की जा रही है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता पाए। पोस्टमार्टम में हैंगिंग की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें